सिविल सेवा परीक्षा प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन 12 तक

नारायणपुर | आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने पर प्रदेश के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 1 लाख रुपये प्रदाय की जाएगी। इस योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लॉक-1, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, छत्तीसगढ़ में जमा कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *