सीआरपीएफ जवान भुलन राम का निधन:सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान में थे तैनात, तबीयत बिगड़ने से हुई घटना

पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र स्थित सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ 134 बटालियन के जवान भुलन राम (59) का रविवार रात निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उल्टियां होने लगीं। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत बिसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के सही कारण का पता चल पाएगा। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ जवान की मौत हुई है, लेकिन मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। यह घटना नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई। मृतक जवान की पहचान एसआई-जीडी भुलन राम (59) के रूप में हुई है। वह बिहार के छपरा जिले के नयागांव थाना अंतर्गत राघवपुर, डुमरी के निवासी थे। उनके पिता का नाम स्वर्गीय रग्तू राम था। सीआरपीएफ 134 बटालियन के अधिकारियों द्वारा विभागीय औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *