भास्कर न्यूज | गीदम जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बुद्धिपारा, स्कूल पारा और नेलसनार थाना क्षेत्र के फुंडरी, बोदली में सीआरपीएफ 231 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें सहायक कमाण्डेंट विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार, निरीक्षक/सामान्य ड्यूटी सुशील कुमार तथा निरीक्षक/सामान्य ड्यूटी प्रणव ज्योति बोराह द्वारा ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया तथा ग्रामीणों को राष्ट्र की एकता व अखंडता में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया। सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत इस अवसर पर ग्रामीणों को रेडियो सेट का वितरण किया गया तथा चिकित्सा शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य चेक अप किया गया तथा आवश्यकतानुसार परामर्श व दवाइयां प्रदान की गई। ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए मार्गदर्शन किया गया। सिविक एक्शन प्रोग्राम में ग्रामीणों को रेडियो सेट का वितरण किया गया।


