सीएनजी पंप से बैटरी चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार:8 बैटरी और एक कार बरामद, मास्टरमाइंड पेट्रोल पंपों में इलेक्ट्रिशियन का करता था काम

बोकारो पुलिस ने सीएनजी पेट्रोल पंपों से हो रही बैटरी चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले दो महीनों से जारी चोरी की घटनाओं के बाद एसपी द्वारा गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड सागर कुमार उर्फ इंजीनियर (22), रौशन कुमार वर्मा उर्फ धीरज (30), मुकुल कुमार उर्फ सिल्दु (21) और अनुराग कुमार (23) शामिल हैं। सभी आरोपी चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर के निवासी हैं। मास्टरमाइंड सागर कुमार पेट्रोल पंपों में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वह अपनी इसी पहुंच का फायदा उठाकर चोरी की योजना बनाता था। रौशन कुमार वर्मा का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 8 बैटरियां बरामद की हैं। साथ ही एक ओमनी कार, मोबाइल फोन और पिलास भी जब्त किए गए हैं। आरोपी रौशन कुमार वर्मा का आपराधिक रिकॉर्ड है। गोमिया और मधुबन थाना क्षेत्रों में उस पर पहले से मामले दर्ज हैं। बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई यह कार्रवाई जरीडीह, चास और बालीडीह थाना क्षेत्रों में दर्ज पांच चोरी मामलों का समाधान है। टीम में तकनीकी शाखा और विभिन्न थानों के अधिकारी व जवान शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *