मानसून का असर, हिरनी फॉल में आया उफान:झरने में पानी का बहाव बढ़ा, पर्यटकों के आसपास जाने पर लगी रोक

मानसून की बारिश से पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव प्रखंड में स्थित हिरनी फॉल का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पर्यटकों को 121 फीट की ऊंचाई से गिरते इस झरने के आसपास जाने से रोक दी है। हिरनी फॉल प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा नमूना है। यह स्थल ऊंची पहाड़ी चोटियों और घने पेड़ों से घिरा है। आम दिनों में यह स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। लोग परिवार के साथ यहां घूमने आते हैं। मानसून ने सूखे झरने में डाली नई जान पर्यटकों की आवाजाही से स्थानीय दुकानदारों की अच्छी आमदनी होती है। मानसून की बारिश ने सूखे झरने में नई जान डाल दी है। घने जंगल के बीच स्थित है फॉल बरसात के दिनों में यह क्षेत्र काफी सुहावना हो जाता है। प्रचंड गर्मी के कारण पिछले दिनों से हिरणी फॉल में पानी का स्तर काफी कम हो गया था। यह फॉल घने जंगल में स्थित होने के कारण यहां का दृश्य काफी मनोरम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *