भास्कर न्यूज | जालंधर इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन (आईएमए) की जालंधर ब्रांच की ओर से व्यस्कों के टीकाकरण संबंधी “सीएमई’ का आयोजन बुधवार को किया गया। सेमिनार में करीब 120 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया और व्यस्कों के लिए वैक्सीनेशन की जरूरत और इसके नवीनतम अपडेट और प्रभावों के बारे में जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में वक्ता डॉ. संदीप पुरी ने बताया कि छोटी उम्र के बच्चों की तरह व्यस्कों के लिए भी टीकाकरण महत्वपूर्ण है। इससे फ्लू, टाइफाइड, हेपेटाइटिस-ए, काला पीलिया, चिकन पॉक्स, निमोनिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सकता है। इसे लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने डॉक्टरों के सवालों के जवाब भी दिए। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल के अलावा पीएमसी के सदस्य डॉ. रमन गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी राकेश चोपड़ा, डॉ. अंकुश कुमार सीओ, डॉ. अश्वनी सूद, डॉ. ऋषि आर्या, डॉ. कमल गुप्ता, डॉ. योगेश्वर सूद, चेयरपर्सन डॉ. केबी शारदा, डॉ. एसपीएस ग्रोवर, आईएमए के प्रेसिडेंट डॉ. एमएस भूटानी, सेक्रेटरी डॉ. पूजा कपूर आदि मौजूद रहे।


