अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन ने किया यज्ञ

जालंधर| अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन ने वीरवार को शहीद भगत सिंह पार्क, संत सिनेमा मार्केट, पुरानी रेलवे रोड में मां बगलामुखी जी का हवन किया। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 108 स्वामी सिकंदर व गुरु माता नीरज रतन सिकंदर की देखरेख में किया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं। उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म इंसान के लिए ऐसा अवसर है कि अगर इस दौरान समय की कद्र कर प्रभु नाम का सिमरन किया जाए, तो यह बहुत सौभाग्य की बात है। अधिकांश समय और समझ एक साथ नहीं मिलते हैं। जब समझ आती है, तब तक समय निकल जाता है, इसलिए समय और समझ के बीच समन्वय बैठाना चाहिए। इस मौके पर अश्वनी कुमार यादव, आयूष यादव, कमल मल्होत्रा, अंकुर मल्होत्रा, आशु मेहरा, अमित गुप्ता, विपन गोयल, मोहित जैन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *