सीएमएचओ ने चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

भास्कर न्यूज| जैसलमेर सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्ताना, उप स्वास्थ्य केंद्र मोकला व 113 आरडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों व विभागीय कार्मिकों को आमजन को बेहतर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। डॉ. पालीवाल ने उप स्वास्थ्य केंद्र 113 आरडी को डिलीवरी पॉइंट के रूप में क्रियाशील करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने विभागीय कार्मिकों को लाडो योजना व जननी सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान ऑनलाइन व चिकित्सा संस्थानों में निशुल्क दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों की हो रही जांचों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। डॉ. पालीवाल ने एनसीडी स्क्रीनिंग कार्य, आभा आईडी निर्माण कार्य, नियमित टीकाकरण कार्य व मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने एनसीडी स्क्रीनिंग के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने व बेहतर साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित कार्य योजना अनुसार नियमित टीकाकरण तथा संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने के लिए सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिए तथा मिसिंग डिलीवरी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर पोर्टल इंद्राज करने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *