भास्कर संवाददाता | बांसवाड़ा रबी सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए सरकार ने किसानों की पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने 23 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। एमएसपी पर गेहूं की खरीद पहली बार बायोमीट्रिक सत्यापन के आधार पर होगी। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। पिछले साल के मुकाबले केवल 10 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की गई है। वर्ष 2025-26 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपए था, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार ने इंसेंटिव के रूप में 150 रुपए बढ़ाकर 2575 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद की थी। गेहूं विक्रय के लिए किसान 25 जून तक खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 घंटे पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। खाद्य विभाग ने 10 मार्च से 30 जून तक बांसवाड़ा जिले के 6 केंद्रों पर 8000 टन और डूंगरपुर जिले में 2 खरीद केंद्रों पर 1000 टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दोनों जिलों के 8 केंद्रों पर खरीद का काम एफसीआई करेगा। खरीद प्रक्रिया का पर्यवेक्षण कलेक्टर की देखरेख में होगा। पंजीकृत किसान को 48 घंटे के भीतर उपज का भुगतान जनआधार से जुड़े बैंक खाते में मिल जाएगा। आसपुर मंडी 200 सागवाड़ा 800 {जिला रसद अधिकारी ओेमप्रकाश जोतड़ ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए किसान पोर्टल पर स्वयं या ई-मित्र पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए पहचान के रूप में किसान के पास जनआधार कार्ड होना जरूरी है। {जनआधार कार्ड में दर्ज परिवार के एक या उससे अधिक सदस्य जिनके नाम से गिरदावरी है, वे सभी पंजीयन के लिए पात्र होंगे। {फसल संबंधी दस्तावेज के रूप में ऑॅनलाइन गिरदावरी को ही अधिकृत माना जाएगा। {ऐसे तहसील व गांव जहां राजस्व या भू-प्रबंधन विभाग ने 1 फरवरी तक गिरदावरी का काम ऑॅनलाइन नहीं किया है, उन क्षेत्रों के किसानों को ऑॅफलाइन गिरदावरी की छूट रहेगी। ऐसे किसानों को स्थानीय तहसीलदार या पटवारी से गिरदावरी की रिपोर्ट प्रमाणित करवानी होगी। {सरकार ने पहली बार एमएसपी पर खरीद के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन को अनिवार्य किया है। ऐसे में वर्ष 2026-27 में गेहूं के विक्रय के लिए पंजीकृत किसान या उसके जनआधार में दर्ज परिवार का कोई भी सदस्य बायोमीट्रिक से उपस्थिति दर्ज कराने के बाद ही वह एमएसपी पर अपनी फसल को बेच सकेगा। {तुलाई के लिए किसान पोर्टल और मोबाइल एप से अपनी सुविधानुसार स्लॉट की बुकिंग कर सकेंगे। किसान को तुलाई की जानकारी एमएमएस से दे दी जाएगी। खरीद केंद्र कितनी खरीद बागीदौरा छींच 1500 टन बागीदौरा बड़ोदिया 1200 टन तलवाड़ा 1500 टन गनोड़ा 1000 टन गढ़ी परतापुर 2000 टन घाटोल 800 टन


