बांसवाड़ा| भापोर के कांगलीखोरा िस्थत राम रामेश्वर वनवासी हनुमान मंदिर में बैठक हुई। इसमें श्री टुटियाबेड फाउंडेशन के महंत करणसिंह, काली कल्याण धाम के ट्रस्टी भंवरसिंह, उप-सरपंच कैलाशलाल मईड़ा और वार्ड पंच लक्ष्मण निनामा की मौजूदगी में सेवक रामलाल, सदस्यों व ग्रामीणों की सहमति से मंदिर के सुचारू संचालन के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया। बैठक में अतिथियों ने धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।


