सीएमपीडीआई में त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान किया गया शुरू

रांची| सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार ने सोमवार को त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 की शुरुआत की। इसकी शुरुआत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर की गई। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता अभियान 18 अगस्त से 17 नवंबर तक ‘सतर्कताहमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक तकनीकी सीआरडी शंकर नागाचारी, निदेशक तकनीकी अजय कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी ल पंकज कुमार, महाप्रबंधक सतर्कता अमरेश कुमार, अन्य महाप्रबंधक और विभागाध्यक्ष सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण भौतिक तथा हाइब्रिड मोड में उपस्थित होकर सत्यनिष्ठा की शपथ ली। इसके पूर्व सीएमपीडीआई के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 की जरूरत, महत्व और केंद्रित क्षेत्र जैसे लंबित शिकायतों और लंबित मामलों का निपटान, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, परिसंपत्ति प्रबंधन और डिजिटल पहल पर प्रकाश डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *