सीएम आज-गुवाहाटी में पूर्वोत्तर राज्यों से करेंगे निवेश पर बात:सीएम ने ​कहा- हमारा प्रयास है कि मप्र से असम के व्यापारिक रिश्ते मजबूत हों

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में पूर्वोत्तर राज्यों के उद्योग प्रतिनिधियों से निवेश पर सीधी चर्चा करेंगे। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और कोयम्बटूर जैसे शहरों के बाद पहली बार मप्र सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र में पहुंची है। शनिवार को असम पहुंच चुके सीएम ने कहा कि इस निवेश कार्यक्रम से उनका प्रयास होगा कि किस तरह मप्र और असम के बीच व्यापारिक रिश्ते मजबूत किए जा सकते हैं। डॉ. यादव भूटान के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। असम पहुंचने के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि असम की तरह मप्र में भी हाथियों की अच्छी तादाद है। इसलिए वो काजीरंगा नेशनल पार्क जाकर वहां हाथियों का प्रबंधन देखेंगे। डॉ. यादव ने ये भी कहा कि वे असम के मुख्यमंत्री और उद्योग प्रतिनिधियों से मिलकर इस बात पर चर्चा करेंगे कि मप्र और असम के बीच व्यापार-व्यवसाय के अलावा आपसी रिश्ते कैसे मजबूत हों। रविवार के आयोजन में असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के उद्योग प्रतिनिधियों के अलावा रॉयल भूटान कॉन्सुलेट के काउंसिल जनरल जिग्मे थिनायल नामग्याल भी मौजूद होंगे। टेक्सटाइल व फूड प्रोसेसिंग की ब्रांडिंग
मप्र आयोजन में एग्रो और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर, टेक्सटाइल्स और अपैरल सेक्टर राज्य की परंपरागत और आधुनिक क्षमता के अलावा फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में प्रदेश की ताकत -निवेशकों को कच्चे माल, अनुसंधान और विकास और उत्पादन की क्षमता को निवेशकों के सामने रखेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *