सरायकेला । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सालगिरह पर सरायकेला नगर कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष डॉक्टर शुभेंदु महतो के नेतृत्व में 10 पाउंड का केक काटकर शानदार तरीके से अपने पार्टी के मुखिया और पार्टी की फायर लेडी कल्पना सोरेन मुर्मू का सालगिरह मनाया गया। यह आयोजन गैरेज चोक में हुआ, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के जन्मदिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य विकास की पथ पर आगे ले जाने में अग्रसर हैं जिसमें उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का भी प्रमुख योगदान है।झारखंड राज्य एक गाड़ी है जिसके दो पहिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन हैं। दोनों के बेहतर तालमेल से ही राज्य आगे बढ़ सकती है। सालगिरह कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य है सुधीर महतो, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी, भोला महंती, शंभू आचार्य, सौरभ साहू, उमेश भोल, अविनाश कवि, तपन कामिला गौतम नायक, सुमित रथ, छोटू साव, आशीष महापात्र, अनिरुद्ध प्रामाणिक, शिवा नायक, गौरांग दास, अमित षाड़ंगी, बापी षाड़ंगी, अजय गोप, पिंकू महापात्रा, राजा अंसारी, देवा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


