विजयादशमी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर डीआरपी लाइन में कन्या पूजन के बाद शस्त्र पूजन किया। यह दूसरा मौका है जब वे यहां शस्त्र पूजन के लिए आए। सीएम ने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर साल 7.5 हजार पुलिसकर्मियों के पद भरे जाएंगे। कुल 20 हजार से ज्यादा की भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शस्त्र पूजन की परंपरा को और व्यापक तरीके से मनाने की आवश्यकता है।


