सीएम ने किया श्रीगंगानगर की समेस्ता से संवाद:आभार जताते हुए बोली, ‘ कड़ी मेहनत के दम पर महिलाएं पा रही सफलता ‘

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत जयपुर के बिड़ला सभागार में हुए आयोजन का सीधा प्रसारण श्रीगंगानगर में भी हुआ। यहां से जिला कलेक्टर डॉ.मंजू सहित कई प्रमुख अधिकारी आयोजन से जुड़े। सीएम ने नई नियुक्तियां पाने वालों को नियुक्तिपत्र सौंपे। श्रीगंगानगर के दी गंगागनर ट्रेडर्स एसोसिएशन हॉल में हुए कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने श्रीगंगानगर पुलिस में नियुक्त कांस्टेबल ड्राइवर समेस्ता से संवाद किया। समेस्ता ने सीएम का आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं कड़ी मेहनत के दम पर सफलता हासिल कर रही हैं।श्रीगंगानगर में हुए कार्यक्रम में एसपी गौरव यादव, माटी एवं शिल्पकला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलादराय टाक सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान 31 हज़ार करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। नियुक्ति पत्र पाकर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का आभार जताया। जिला कलेक्टर डॉ.मंजू, एसपी गौरव यादव, माटी एवं शिल्पकला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलादराय टाक, एडीएम प्रशासन रीना, जिला परिषद सीईओ सुभाष कुमार, एएसपी रघुवीर शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत की। एसडीएम रणजीत कुमार, टीओ मनोज मोदी, सीडीईओ गिरजेशकांत शर्मा, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विजय कुमार सहित कई लाेग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *