फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां बनाने वाला अकाउंटेंट गिरफ्तार:बैक डेट में बीपीएड, डीपीएड और अन्य कोर्सेज के डॉक्युमेंट बना चुका आरोपी

एसओजी ने आज ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया हैं। अकाउंटेंट पर आरोप है कि वह फर्जी तरीके से बैक डेट में मार्कशीट और डिग्रियां जारी करनी वाली गैंग का सक्रिय सदस्य हैं। उसने कई फर्जी डिग्री और मार्कशीट लोगों को दी है। एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया- ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के संचालक जोगेन्द्र सिंह व दलाल सुभाष पूनियां के साथ मिलकर बैक डेट में फर्जी तरीके से विभिन्न कोर्सेज की मार्कशीट और डिग्रियां जारी करने के गिरोह में शामिल अकाउंटेंट को एसओजी की टीम ने हरियाणा से डिटेन किया। इसे जयपुर लाकर पूछताछ की गई। इस के बाद आज उसकी गिरफ्तारी की गई। एसओजी के एक्शन के बाद फरार था आरोपी सुमित (27)पुत्र सुभाष जाट हरियाणा के सोनीपत जिसे में स्थित बुटाना कुण्डु, का रहने वाला है। वह पूर्व में ओपीजेएस विश्वविधालय चूरू में अकाउंटेंट के पद पर काम किया करता था। एसओजी के एक्शन के बाद से वह फरार था। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी ओपीजेएस विश्वविधालय में अकाउंटेंट रहते हुए ओपीजेएस विश्वविधालय के प्रशासन और अन्य स्टाफ के साथ मिलकर दलालों के जरिए काफी छात्रों को फर्जी तरीके से बैक डेट में बीपीएड, डीपीएड और अन्य कोर्सेज की डिग्रियां व मार्कशीट दे चुका हैं। इनके आधार पर काफी छात्र विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में चयनित होकर आज सरकारी नौकरी में हैं। गौरतलब है कि ओपीजेएस विश्वविधालय के संचालक जोगेन्द्र सिंह, पूर्व रजिस्ट्रार जितेन्द्र यादव व सरिता कडवासरा तथा दलाल सुभाष पूनियां को एसओजी ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिया है। जो जेल में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *