सीएम ने किया 20 शिकारों का शुभारंभ:बड़े तालाब में शिकारे की सैर 450 रुपए में 6 लोग, 20 मिनट की राइड

बोट क्लब पर गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 शिकारा नाव सेवा का शुभारंभ किया। 2023 से क्रूज बंद होने के बाद जून 2024 में ये शिकारे लाए गए थे। लगभग छह महीने की कवायद के बाद गुरुवार को इन्हें शुरू किया गया तो बड़ी झील पर मानों कश्मीर उतर आया। पहले दिन 200 शिकारा राइड हुईं। 6 व्यक्तियों के लिए 20 मिनट का किराया 450 रु. और 4 व्यक्तियों के लिए 300 रु. तय किया गया है। शिकारे सुबह 9 बजे से सूर्यास्त तक चलेंगे। फाइबर रीइन्फोर्स्ड नॉन रिएक्टिव सामग्री से बने ये शिकारे तालाब के पानी को प्रदूषित नहीं करेंगे। उद्घाटन के दौरान विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। बारिश, 8 किमी प्रति घंटे से अधिक हवा पर नहीं चलेगा
पर्यटन निगम के अफसरों ने बताया कि बारिश और 8 किमी प्रति घंटा से तेज हवा होने पर शिकारा नहीं चलेगा। भोपाल में आम तौर पर जून में हवा की गति 17 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। इस हिसाब से मानसून बीतने के बाद यानी सर्दी के मौसम में शिकारा का संचालन सबसे बेहतर होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *