प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को मुरैना पहुंचे। वह दोपहर करीब 12:45 बजे पांचवी बटालियन स्थित हेलीपैड पर आए, यहां कृषि मंत्री एदल सिंह का कंसाना, मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा सहित स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह कार से सीधे मुरैना शहर के बैरियर चौराहे पर पहुंचे, यहां उन्हाेंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी माैजूद रहे। चंबल नदी में छोड़े 10 घड़ियाल इस दौरान उन्होंने आम सभा को संबोधित किया। सभा के बाद सीएम हेलीपैड की ओर रवाना हुए। यहां से वह सीधा राजघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 10 घड़ियालों को चंबल नदी में छोड़ा। उन्होंने चंबल क्षेत्र में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विपक्ष में बैठकर सत्ता पक्ष का सम्मान करते थे अटलजी मुख्यमंत्री ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा- हमने सुभाष चंद्र बोस को नहीं देखा, भगत सिंह को नहीं देखा महात्मा गांधी को नहीं देखा। लेकिन, इस बात को गर्व से कह सकते हैं कि हमने उनका पूरा रूप तथा समाहित चरित्र के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी को देखा है। अटल जी के व्यक्तित्व में पूरे लोकतंत्र का व्यक्तित्व समाया था। हमारे अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे थे कि इंदिरा जी के बल पर जब बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग हुआ था, तब विपक्ष में बैठे अटल जी ने उन्हें मां दुर्गा का स्वरूप बताया था। वह विपक्ष में बैठकर भी सत्ता पक्ष के मुखिया का सम्मान करते थे। आज मैं अटलजी की प्रतिमा का अनावरण करने आया, तो प्रतिमा को देखकर ऐसा लगा कि प्रतिमा पोखरण के परमाणु बम से जोड़कर बनाई है। यह इतनी अधिक ऊंची है, कि मुरैना की नेशनल हाईवे से भी जो व्यक्ति गुजरेगा, वह देखकर कहेगा कि चंबल का शेर खड़ा है। आसन नदी पर बनेगा बोट क्लब सीएम ने मंच से नगर के शोवरन गार्डन से इमलिया रोड तक 12 करोड़ रुपए की लागत की दोनों तरफ की सड़क और नालियों के निर्माण कार्य को स्वीकृत किया। उन्होंने मुरैना की नगरीय सीमा से लगी 12 पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृति दी। मुरैना की मुख्य एमएस रोड पर मौजूद बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर की शिफ्टिंग के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृति दी। वहीं मुरैना की आसन नदी पर बाेट क्लब बनाने के लिए भी स्वीकृति दी गई है। महापौर बोलीं- अटल जी युग पुरुष थे मंच पर महापौर शारदा सोलंकी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी युग पुरुष थे। उन्होंने सभी को मार्गदर्शन दिया और एक आदर्श स्थापित किया। वहीं सांसद शिवमंगल सिंह चौहान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक ऐसे नेता हुए, जिनकी सभी ने सराहना की है। कृषि मंत्री बोले- पूरा हिंदुस्तान कांग्रेस के ऊपर हंस रहा कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा कि 1999 में जब अटल जी की सरकार एक वोट से गिरी थी, तो कांग्रेस के लोग उनके ऊपर हंसते थे। अटल जी ने उसे समय कहा था कि आज तुम हंस रहे हो, एक समय पूरा है हिंदुस्तान तुम पर हंसेगा। आज वहीं हो रहा है, पूरा हिंदुस्तान कांग्रेस के ऊपर हंस रहा है। वहीं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सभी को एक दूसरे से जोड़े रखा है। उन्होंने हमेशा से सभी का सम्मान किया और उनका भी सभी बहुत सम्मान करते थे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी संबोधित किया। वीडी शर्मा बोले- अटलजी के सपने को साकार कर रहे पीएम प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- “पहले भिंड-मुरैना के बारे में लोग जाने क्या कैसी कैसी बातें करते थे। लेकिन, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां पर बहुत विकास किया। यहां पर विकास के नए आयाम स्थापित किए। नदियों को जोड़ने का सपना अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा था। लेकिन, उसे साकार पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। करहधाम आश्रम में करेंगे संतों से मुलाकात इसके बाद सीएम करहधाम आश्रम के लिए रवाना हुए। यहां वे धार्मिक संतों और आश्रम के महंतों से मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धार्मिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं और आश्रम में चल रही गतिविधियों की जानकारी लेंगे। नाती के साथ कुश्ती के दाव पेंच करते दिखे कृषि मंत्री मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना मुरैना पहुंचे हैं। रविवार सुबह कार्यकर्ताओं से मिलने से पहले कृषि मंत्री को अपने नाती के साथ कुश्ती के दाव पेंच करते दिखे। कार्यकर्ताओं ने किसी ने दादा नाती की इस कुश्ती का वीडियो बना लिया। महापौर ने सीएम स्वागत में लगाई नगर निगम की जेसीबी कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव का जगह जगह स्वागत किया गया। मुरैना महापौर शारदा सोलंकी के बेटे सौरभ सोलंकी अनावरण स्थल अटल स्मारक के पास नगर निगम की चार जेसीबी को सीएम के स्वागत के लिए लगाया। सभी नेताओं ने ढोल-बाजे के साथ खड़े होकर सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव करहधाम आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने महाराज की समाधि पर पुष्प चढ़ाए। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मंत्री एंदल सिंह कंसाना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आश्रम में वह चल रहे सिय पिय मिलन समारोह में उन्होंने शिरकत की। इसके साथ ही आश्रम की गौशाला में गए। गौशाला में उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने गौ पूजन किया। इसके बाद वह भोजशाला में सिय पिय मिलन समारोह के दौरान उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने सभी से कहा कि शराब छोड़ दें तथा गौ सेवा करें। बहुत से लोगों को शराब छोड़ने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही वहां पर त्रयोदशी पर रोक लगाने की बात कही।


