भास्कर संवाददाता | बैतूल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राजनगर, जिला छतरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1857 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से बैतूल जिले की 2 लाख 71 हजार 603 लाड़ली बहनों के खाते में 39 करोड़ 70 लाख 20 हजार 600 रुपए की राशि अंतरित की गई। इनमें जनपद पंचायत बैतूल की 30527, जनपद पंचायत आमला की 25659, जनपद पंचायत आठनेर 18503, जनपद पंचायत भैंसदेही 21272, जनपद पंचायत भीमपुर 25817, जनपद पंचायत चिचोली 15096, जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी 27108, जनपद पंचायत मुलताई 24656, जनपद पंचायत प्रभातपट्टन 22849, जनपद पंचायत शाहपुर 18357 तथा नगर पालिका बैतूल 14193, नगर पालिका आमला की 3716, नगर पालिका मुलताई 4463, नगर पालिका सारनी 8917, नगर परिषद आठनेर 2133, नगर परिषद बैतूल बाजार 1891, नगर परिषद भैंसदेही 1974, नगर परिषद चिचोली 1729, नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की 1422, नगर परिषद शाहपुर की 1321 बहनें शामिल हैं।


