सीएम ने विधायकों से कहा-सोशल-मीडिया से करें योजनाओं का प्रचार:इसकी पहुंच अधिक लोगों तक, विधायकों से संवाद के दौरान पूरे समय मौजूद रहे केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव

विधानसभा सत्र से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के बीजेपी विधायकों से संवाद किया। पिछले तीन दिनों से जारी संवाद कार्यक्रम आज जयपुर संभाग के विधायकों से संवाद के बाद पूरा हो गया। सीएम भजनलाल शर्मा ने आज बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभाग के विधायकों के साथ संवाद किया। हर संभाग के लिए दो घंटे का समय तय था। जिसमें प्रत्येक विधायक को अपनी बात रखने के लिए 10 मिनट का समय दिया गया। सीएम भजनलाल शर्मा ने विधायकों से कहा कि वे सोशल मीडिया के जरिए सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करे। क्योंकि सोशल मीडिया की पहुंच अधिक लोगों तक हैं। आज विधायकों से संवाद कार्यक्रम में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव पूरे समय मौजूद रहे। जिले में प्रशासन के साथ करें लगातार बैठकें
सीएम भजनलाल शर्मा ने विधायकों से कहा कि वे अपने-अपने जिले में प्रशासन के साथ बैठकें करके बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की मॉनिटरिंग करें। सीएम ने कहा कि हर माह विधायकों की जिला प्रशासन की साथ होने वाली बैठकों की संख्या बढ़नी चाहिए। उन्होने कहा कि पिछले बजट में जो घोषणाएं की गई थी। उनमे से जो इस वित्त वर्ष में पूरी हो सकती है। उसे हर हाल में पूरा करें। वही जिन घोषणाओं का बजट अधिक हैं। उसका लगातार फीडबैक लेते रहे। विधायकों ने नाराजगी भी जताई
तीन दिन चले विधायकों से संवाद कार्यक्रम में कई विधायकों ने मंत्रियों और अधिकारियों की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई। कई विधायकों ने मंत्रियों द्वारा सुनवाई नहीं करने की शिकायत भी सीएम भजनलाल शर्मा से की। जिसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों को हिदायत दी कि वे विधायकों से लगातार संपर्क में रहे। वहीं विधायकों को निर्देश दिए कि वे अपनी क्षेत्र की जनता से लगातार संवाद स्थापित रखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *