सवाई माधोपुर SP ममता गुप्ता अवैध बजरी परिवहन व खनन को लेकर सख्ती अपना रही है। जिसके चलते SP ममता गुप्ता अवैध बजरी खनन व परिवहन में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अब SP गुप्ता ने मलारना डूंगर थाने के सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया है। इसी के साथ ही SP गुप्ता ने आदेश जारी कर बौंली थाने की खिरनी चौकी के तीन कॉन्स्टेबल्स को भी लाइन हाजिर किया है। SP ममता गुप्ता ने SI संपत सिंह को अवैध बजरी खनन परिवहन में संलिप्तता की शिकायत के आधार पर 17 सीसी की चार्जशीट जारी की है। इसी के साथ SP ममता गुप्ता ने SI संपत सिंह को लाइन हाजिर किया है। इसी के साथ ही SP गुप्ता ने बौंली थाने के अंतर्गत खिरनी पुलिस चौकी के तीन कॉन्स्टेबल को भी लाइन हाजिर किया है। SP ने कॉन्स्टेबल नफीस, रामभरोस और हरबीर सिंह को लाइन हाजिर किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अवैध बजरी खनन व परिवहन में संलिप्तता के चलते SP ममता गुप्ता ने जिला विशेष शाखा प्रभारी सहित पूरी टीम को लाइन हाजिर किया था। जिसके बाद अब एक बार फिर से एसपी ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है।


