सीएम बोले- कांग्रेस आपके यहां आए तो चप्पल बताना:पीसीसी चीफ के लाड़ली बहना पर दिए शराब वाले बयान पर बोले मोहन यादव

अशोकनगर के रूसल्ला गांव पहुंचे सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं कि जो लाडली बहनों को पैसे मिलते हैं उनसे महिलाएं शराब पी रही हैं। जब भी कांग्रेसी आपके यहां आए तो उनको चप्पल मारना। शनिवार को उन्होंने पूर्व सांसद डॉक्टर केपी यादव के पिता स्वर्गीय रघुवीर सिंह यादव की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी अनावरण किया। पूर्व सांसद के पिता की प्रतिमा उनके घर के सामने ही लगाई गई है। कार्यक्रम में सीएम ने कांग्रेसियों पर जुबानी हमला किया। कार्यकर्ताओं ने सीएम का गदा भेंट किया
मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर ग्वालियर कमिश्नर कलेक्टर सहित एसपी ने स्वागत किया। इसके बाद काफिले के साथ कर से रवाना हुए इस दौरान जगह-जगह जेसीबी से पुष्प बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान गदा भेंट किया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर तलवार भेंट की। साथ ही साफा बांधकर स्वागत किया गया। सीएम को क्रेन से बड़ी माला पहनाई
रास्ते में क्रेन मशीन के माध्यम से बड़ी माला पहनाई गई। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद के घर के पास स्थित मंदिर में पहुंचकर विधि विधान से पूजन किया, जिसके बाद परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री इसके बाद कार्यक्रम में आयोजित सभा स्थल पर पहुंचे, जहां पर मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम की चार तस्वीरें… यह खबर भी पढ़िए जीतू बोले- सबसे ज्यादा शराब MP की महिलाएं पीती हैं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के एमपी की महिलाओं के सबसे ज्यादा शराब पीने के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा था कि पूरे देश में सबसे ज्यादा शराब महिलाएं कहीं पीती हैं तो वे मध्य प्रदेश की हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *