MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास। 1. इंदौर ट्रक हादसे में घायल युवती को एयरलिफ्ट किया, सीएम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर ट्रक हादसे में घायल संस्कृति वर्मा को एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया है। वहां बॉम्बे हॉस्पिटल में उसकी स्पेशलाइज्ड सर्जरी होगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने संस्कृति को एयरलिफ्ट करने मुंबई ले जाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद शनिवार दोपहर में डॉक्टरों की टीम युवती को मुंबई लेकर रवाना हो गई। पूरी खबर पढ़ें.. 2. ड्राइवर पर बंदूक तानकर अमेजन कंपनी का कंटेनर लूटा, लुटेरा बोला-शांत हो जा, कुछ नहीं करेंगे
सागर में लुटेरों ने अमेजन कंपनी के माल से भरा कंटेनर लूट लिया। लुटेरों ने ड्राइवर पर बंदूक तान दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। एक बदमाश ने धमकाते हुए कहा- बिलकुल शांत हो जा, हम कुछ नहीं करेंगे, चिल्लाया तो गोली मार देंगे।घटना 16-17 सितंबर की दरमियानी रात 2 बजे की है। इसका वीडियो सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें.. 3. युवती का दावा- इंदौर के डांसिंग कॉप ने पैसे मांगे:सोशल मीडिया पर ऑडियो और चैट शेयर की
इंदौर के डांसिंग कॉप रंजीत सिंह की परेशानी और बढ़ सकती है। राधिका नाम की युवती ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर दो और पोस्ट की हैं, जिसमें वह रंजीत सिंह पर एक अन्य महिला से पैसे मांगने के आरोप लगा रही हैं। इसका ऑडियो शेयर किया है। उसने बताया कि जल्द ही वह महिला भी रंजीत के खिलाफ सामने आने वाली है। पूरी खबर पढ़ें.. 4. भोपाल में कोलार-कलियासोत डैम के 2-2 गेट खोले, नर्मदापुरम और गुना समेत कई जिलों में बारिश मध्यप्रदेश में शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, गुना, बड़वानी, डिंडौरी और मऊगंज समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर चला। भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे। यहां रुक-रुककर बारिश हो रही है। कोलार और कलियासोत के दो-दो गेट खोले गए है। जबकि भदभदा डैम का एक गेट खोला गया है। पूरी खबर पढ़ें.. 5. कुएं में कार सहित गिरे 7 लोग, 4 की मौत, धार्मिक यात्रा से चित्रकूट लौट रहे थे, टायर फटने से हादसा
छिंदवाड़ा में श्रद्धालुओं से भरी एक कार बेकाबू होकर बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। हादसे में कार सवार 7 लोगों में से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया, तीनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। चौथे शख्स का शव शनिवार सुबह सवा 5 बजे के आसपास बरामद कर लिया गया। पूरी खबर पढ़ें.. 6. बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बोले- ‘चुनाव के 6 माह पहले और बाद…अधिकारी काम नहीं करते’
भोपाल में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने शनिवार को भोपाल में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, सरकार के पांच साल में 250 दिन आचार संहिता में बीत जाते हैं। इस दौरान सरकार कोई काम नहीं कर पाती। अधिकारी भी चुनाव के छह महीने पहले और छह महीने बाद तक कोई काम नहीं करते। पूरी खबर पढ़ें 7. छतरपुर में परिवार ने खाया जहर, पिता और बेटे की मौत, ट्रैक्टर की किस्त नहीं भरी थी
छतरपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों ने जहर खा लिया। इसमें किसान प्रकाश अहिरवार (35) उनके दो वर्षीय बेटे निहाल की मौत हो गई। पत्नी नंदिनी (29) और बड़े बेटे तनिष्क का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रकाश ने खेती के लिए ट्रैक्टर कर्ज पर लिया था। फसल खराब होने के कारण वे किस्त नहीं चुका पाए। पूरी खबर पढ़ें 8. इंदौर में मेंदोला समर्थक का यू-टर्न, पहले विधायक पर आरोप, अब बोले- पारिवारिक गुस्सा था इंदौर 2 से भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के खास समर्थक जीतू चौधरी ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- ‘मेरे साथ अगर कोई दुर्घटना होती है तो जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ विधायक रमेश मेंदोला होंगे। मैं किसी से नहीं डरता, चाहे जेल में डाल दो।’ अब पोस्ट डिलीट करते हुए चौधरी ने कहा कि कुछ गलतफहमी हो गई थी, जो दूर हो गई है। पूरी खबर पढ़ें 9. सिंगरौली में मानव मांस खाने वाले भालू की मौत, टीचर-चरवाहे पर किया था हमला
सिंगरौली जिले में दो लोगों की जान लेने वाले भालू की मौत हो गई है। यह वही मादा भालू था जिसने 16 सितंबर को खनुआ के जंगल में तीन ग्रामीणों पर हमला किया था। वन विभाग के एसडीओ एन के त्रिपाठी ने बताया कि भालू का शव घटनास्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर मिला। पूरी खबर पढ़ें 10. MP में योगी पर बनी फिल्म टैक्स-फ्री करने की मांग:हिंदू संगठनों ने की सीएम से अपील
मध्यप्रदेश में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म ‘अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ को टैक्स फ्री करने की मांग उठी है। हिंदू संगठनों ने इसे लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव से अपील की है। रिलीज से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसका विरोध किया था। पूरी खबर पढ़ें


