मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर (रविवार) को पूंछरी का लौठा आएंगे। सीएम सुबह 7:30 बजे जयपुर से एयरपोर्ट से सुबह 8:15 बजे पूंछरी का लौठा में बने हैलीपेड पहुंचेंगे। जहां से वे 8:25 पर मुखारविंद मंदिर और श्रीनाथजी मंदिर में पहुंच पूजा अर्चना करेंगे। श्रीनाथजी मंदिर परिसर में सीएम पूंछरी का लौठा एवं गोवर्धन परिक्रमा विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम में प्रातः 10:00 बजे से 11:05 बजे तक भाग लेंगे। इसके बाद वे जयपुर के लिए निकलेंगे।


