सीएम मान का राहुल गांधी के राजनीतिक करिया पर निशाना:कहा- भगवान ने गुण नहीं दिया, तो जबरदस्ती नेता बनाने की कोशिश क्यों

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। सीएम भगवंत मान एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। उनसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में पूछा गया। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी में नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है और जब भगवान ने यह गुण नहीं दिया, तो जबरदस्ती उन्हें नेता बनाने की कोशिश क्यों की जा रही है। मुख्यमंत्री मान ने कहा, “यह कोई पारिवारिक जागीर नहीं है कि पिता के बाद बेटा ही कमान संभाल ले। कृपया उन्हें छोड़ दीजिए। बेचारे को खुद नहीं समझ आ रहा कि वह कहां फंस गए हैं।” कांग्रेस नेता संसद में महत्वपूर्ण सत्रों के दौरान अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। कभी वह अपनी नानी और मामा के पास इटली चले जाते हैं, तो कभी किसी जरूरी सत्र के दौरान अमेरिका में होते हैं। राहुल गांधी की उड़ान राजनीति में नहीं हुई शुरू मुख्यमंत्री मान ने राहुल गांधी की राजनीति की तुलना चंद्रयान मिशन से करते हुए कहा कि जिस तरह अंतरिक्ष यान तेजी से लॉन्च हुआ, उसी तरह राहुल गांधी की राजनीतिक उड़ान अभी तक शुरू नहीं हुई है। भगवंत मान की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कांग्रेस पार्टी पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ हमलावर हो रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। कांग्रेस भी AAP पर है हमलावर बीते दिनों पंजाब से कांग्रेस के लोकसभा सांसदों ने हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर की गई कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने लोकसभा के बाहर प्रदर्शन भी किया था। राहुल गांधी ने संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे अपने पार्टी सांसदों से मुलाकात भी की थी। हालांकि, दोनों दल राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट विपक्ष के गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन दिल्ली और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में इनकी गठबंधन रणनीति विफल हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *