लुधियाना में नशा तस्कर पकड़ा:तलाशी में मिली अफीम, हरियाणा से लाकर करता था सप्लाई, दो बच्चों का पिता

जगराओं में हरियाणा से सस्ते रेट पर लाकर अफीम की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने नाकाबंदी कर पैदल आ रहे आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह गांव परजीया बिहारीपुर का रहने वाला है। वह पंजाब के सिधवां बेट के गांवों में अफीम की सप्लाई करता था। चौकी गिद्दड़विंडी के इंचार्ज एएसआई सुखमंदर सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि गुरमिंदर सिंह बाहरी राज्यों से अफीम लाकर क्षेत्र में सप्लाई कर रहा है। दो बच्चों का पिता है आरोपी पुलिस ने परजीया बिहारीपुर से अब्बूपुरा मार्ग पर नाकाबंदी की। आरोपी को पैदल आते देख गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में आरोपी के पास से एक काले लिफाफे में 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। वह दो बच्चों का पिता है। पुलिस की नजर से बचकर बड़े स्तर पर तस्करी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महंगाई के कारण घर का खर्च नहीं चल पा रहा था। काफी प्रयास के बाद भी कोई काम नहीं मिला। इसलिए उसने इधर-उधर से पैसे जुटाकर हरियाणा से सस्ती अफीम लाकर बेचना शुरू कर दिया। लेकिन आज तक पुलिस की नजरों में नही आया था इसी का फायदा उठा कर वह बड़े स्तर पर तस्करी करने लगा। आरोपी के ग्राहकों पर भी होगा केस पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके दो दिन का रिमांड हासिल किया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वह पहले कितनी बार अफीम की तस्करी कर चुका है और उसके ग्राहक कौन-कौन हैं। पुलिस ने कहा कि जांच में जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उन्हें भी मामले में शामिल किया जाएगा। वहीं पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया। ताकि अन्य तस्करों के सुराग मिल सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *