ऑल इंडिया क्रिश्चियन मॉइनोरिटी फ्रंट की बैठक मंगलवार को लोवाडीह में हुई। जिसमें विभिन्न कलीसिया के बिशप और पास्टर्स शामिल हुए। इस दौरान ईसाई समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने की दिशा में चर्चा की गई। इस विषय पर विभिन्न सामाजिक अगुवों ने अपने-अपने सुझाव दिए। बिशप एमएम पांडा ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए उचित रूप से संगठित और एकजुट होना होगा। फ्रंट के महासचिव प्रवीण कच्छप ने कहा कि आने वाले दिनों में कलीसिया और उसकी एकजुटता में बहुत जल्द बदलाव देखने को मिलेगा। ईसाईयों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। मौके पर फ्रंट के अध्यक्ष कुलभूषण डुंगडुंग, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार नागवंशी के अलावा अरुण हांसदा, मंगल सिंह मुंडा व अन्य लोग थे। अनगड़ा | सिकिदिरी थाना क्षेत्र के पिपराटोली निवासी घुरन गंझू (67) ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे की है। बताया जाता है कि घूरन मानसिक रूप से बीमार था। सोमवार की शाम घर के बगल में पेड़ के डाली में कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है।


