अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समय पर निराकरण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निराकारण कम से कम समय में किया जाए। पांडेय ने कहा कि अधिकारी खुद शिकायतकर्ताओं से फोन पर चर्चा करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि हर पात्र हितग्राही तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। अपर कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति का नियमित रिव्यू करने और जरूरत के हिसाब से सुधार करने की बात भी कही।


