सीएसपी ने पटवारी और वकील को समझाइश के लिए बुलाया:दोनों ने की थी थाने में शिकायत; पटवारी संघ ने मांगा समय

बुरहानपुर तहसील कार्यालय में दो दिन पहले एक अधिवक्ता और पटवारी के बीच विवाद हुआ था। अधिवक्ता अनूप यादव का कहना था कि एक महीने पहले नामांतरण के आदेश होने के बाद भी पटवारी कमल स्वामी ने ऑनलाइन डाटा अपडेट नहीं किया। मामले में दूसरे दिन पटवारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम वीर सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में शनिवार को अधिवक्ता और पटवारियों को सीएसपी गौरव पाटिल ने बुलाया। कोतवाली थाने में करीब एक घंटे चर्चा चली, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में पटवारी संघ पदाधिकारियों ने समय मांगा। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष- राजस्व विभाग में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता अधिवक्ता संघ अध्यक्ष युनुस पटेल ने कहा कि पटवारी वकील के बीच विवाद हुआ था इसकी शिकायत दोनों पक्षों ने की है। आज दोनों पक्षों को सीएसपी ने समझाईश के लिए बुलाया। हमने भी अपना पक्ष रखा। गलती किसकी है यह जांच विषय है। अगर निराकरण नहीं होता तो दोनों पक्ष कार्रवाई करने में सक्षम हैं। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता। एक महीने से नामांतरण नहीं किया गया था, इसलिए यह यह विवाद उपजा। हम भी चाहते हैं कि आगे वाद, विवाद न हो, क्योंकि यहां एक दूसरे से काम पड़ता है। पटवारी संघ ने समय मांगा मप्र पटवारी संघ जिला अध्यक्ष राहुल सिंह तोमर ने कहा कि आज सीएसपी, तहसीलदार, टीआई ने हमें बुलाया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष से भी बात हुई। हमने समय चाहा है। पटवारियों द्वारा काम नहीं किए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि पटवारी अगर काम नहीं करते तो स्वामित्व योजना में जिला प्रथम कैसे आता। बिना पैसा काम नहीं होता यह आरोप भी निराधार हैं। जांच अधिकारी ने हमसे कहा है कि आप आपस में बात कर लो इसलिए हमने समय मांगा है। सीएसपी बोले- सॉलिड एविडेंस नहीं मिले, मामला जांच में सीएसपी गौरव पाटिल ने कहा कि आज तहसीलदार से जानकारी मिली है कि अधिवक्ता और पटवारी के बीच विवाद हुआ था, लेकिन इसके सॉलिड एविडेंस नहीं मिले। इसलिए यह जांच का विषय है। आवेदन दिया गया था। जांच के बाद अगली कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *