जयपुर | सीएस चैलेंजर कप बैडमिंटन का खिताब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जीता। फाइनल में सचिवालय की टीम को पराजित किया। डॉक्टर्स की टीम में अनिल यादव (कप्तान), आशीष जैन, दिलीप गुप्ता, जगदीश चौधरी, डॉ. आयुष जानु, डॉ. जगदीश चौधरी, डॉ. एन.के. लुहार शामिल थे। मुख्य अतिथि डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


