भास्कर न्यूज | अमृतसर द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए फाइनल की नवंबर 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसमें अमृतसर से शहीदां साहिब निवासी हरजोत कौर ने पहला, तरनतारन रोड निवासी सिमरनजीत कौर ने दूसरा स्थान और जीटी रोड संत एवेन्यू निवासी हरमनजाीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। हरजोत कौर ने 338, सिमरनजीत कौर ने 325 और हरमनजोत कौर ने 324 अंक लेकर स्थान हासिल किए हैं। तीनों का कहना है कि जिदंगी में कुछ भी हासिल करना मुश्किल नहीं है, यदि आपकी लाइफ में हार्ड वर्क, डिसिप्लिन और डेडिकेशन है तो स्टूडेंट्स कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। तीनों ने डेडिकेशन के साथ अपने-अपने तरीके से तैयारी की। किसी ने टाइम टेबल बनाकर स्टडी की तो किसी ने केवल सिलेबस की रिवीजन करने का लक्ष्य लिया। तीनों टॉपर्स का कहना है कि अगर लक्ष्य पर फोकस करके कड़ी मेहनत करेंगे तो कभी असफलता नहीं देखनी पड़ेगी। कोई भी काम कल पर नहीं छोड़ना चाहिए। तीनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया, जिनकी बदौलत मुकाम हासिल किया है। टॉपर्स ने कहा कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है जैसे उन्होंने परीक्षा के तैयारी के दौरान फंक्शन तक अटेंड नहीं किए यहां तक हरमनजीत तो भाई की शादी में नहीं जा सकीं। सीए बनने के लिए अनुशासन सबसे जरूरी : सिमरनजीत कौर 325 अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाली सिमरनजीत कौर तरनतारन रोड की रहने वाली हैं। उन्होंने शहजादा नंद गर्ल्स हाई स्कूल से अपनी पिढ़ाई की है। उनके 10वीं में 93.23 प्रतिशत और 12वीं में 92.44 प्रतिशत अंक थे। उनके पिता मनमोहन सिंह बिजनेसमैन और मां परमजीत कौर होम मेकर है। उनका भाई भी बीकॉम कर रहा है। उनके पूरी फैमिली में कोई भी सीए नहीं है। उन्होंने बताया कि सीए बनने के लिए सबसे जरूरी डिसिप्लिन है। उन्होंने कहा कि जो भी करो डेडीकेशन के साथ करो कुछ भी कल पर न छोड़ो। उन्होंने कभी टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई नहीं की, बल्कि एक टारगेट सेट किया कि एक दिन में मुझे इतना पढ़ना ही है। उसमें चाहे कितना भी समय क्यों न लगे।


