इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) नवंबर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 11,253 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस रिजल्ट में जयपुर की आस्था अग्रवाल ने ऑल इंडिया में छठीं रैंक हासिल की है। उन्होंने 600 में से 481 अंक हासिल किए हैं। उनके साथ ही जयपुर की निकिता ने 20वीं, भरत गुप्ता ने 25वीं, प्रियल अग्रवाल ने 42वीं, हर्षित बंसल ने 46वीं और पीयूष अग्रवाल ने 49वीं रैंक हासिल की है। कोमल सर्राफ की ऑल इंडिया 48वीं रैंक ICAI द्वारा घोषित CA FINAL परीक्षा परिणाम में सीकर की कोमल सर्राफ पुत्री निर्मल-मधु सर्राफ ने 600 में से 425 अंक प्राप्त कर इंडिया लेवल पर 48th रैंक प्राप्त कर सीकर का गौरव बढ़ाया। कोमल ने बताया- रेगुलर स्टडी, टाइम मैनेजमेंट और परिवारजनों के आशीर्वाद से यह संभव हो पाया है। कोमल ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया। कोमल के भाई CA राजेश अग्रवाल, CA निकुंज सर्राफ, ब्रांच अध्यक्ष CA आशीष गुप्ता, CA लोकेश शर्मा, महेंद्र जालान ने बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शहर में पिपराली रोड़ निवासी वैभव शर्मा ने पहले प्रयास में सीए फाईनल एग्जााम 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ पास किया है। वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। वैभव ने कहा- बिना माता-पिता के सहयोग से ये संभव नहीं था। सीकर के रामगढ़ कस्बे के पास बालाजी की ढाणी में जन्मी और हाल में बहरीन में रह रही प्रियंका भड़िया ने हाल ही में आयोजित चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) की फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। प्रियंका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता रामकुमार भड़िया और माता संतरा देवी को दिया है। प्रियंका ने बताया- माता पिता के साथ साथ इस सफलता में दादा-दादी के आशीर्वाद और मोटिवेशन की बदौलत पहले प्रयास में सफलता हासिल हो पाई है। पिता रामकुमार बहरीन में जॉब करते हैं और माता संतरा देवी गृहिणी है। प्रियंका भड़िया का कहना है कि वह बहरीन से आकर भारत में अपनी सेवा देना चाहेंगी। प्रियंका ने बताया- यह सफलता उनकी लगातार मेहनत, संघर्ष और परिवार के समर्थन का परिणाम है। सीकर की खुशबू अग्रवाल (लोहिया) ने 1st एटेम्पट में सीए का एग्जाम पास किया है। खुश्बू ने 600 में से 345 मार्क्स हासिल किए हैं। खुश्बू के पापा राजेश अग्रवाल बिजनेसमैन है और मां ममता अग्रवाल हाउसवाइफ है। खुश्बू ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों को दिया है। सीकर के अभिषेश बियानी ने 600 में से 420 मार्क्स हासिल कर सीए का एग्जाम क्लियर किया है। अभिषेक के पापा बिजनेसमैन है और मां माया देवी होममेकर है। अभिषेश की बहन भी सविता बियानी भी सीए है। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्री माता-पिता को दिया है।


