सीकर पुलिस का 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:नागालैंड में फरारी काटने के बाद अजमेर जाने की फिराक में था,जयपुर में 200 फीट बाईपास से पकड़ा गया

सीकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी कारोबारी का किडनैप करने के मामले में जिले के टॉप टेन बदमाशों में शामिल 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश प्रकाश माकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे अब पुलिस पूछताछ कर रही है। SHO अमित कुमार नागौरा के अनुसार आरोपी प्रकाश माकड़(25) पुत्र पप्पूराम जाट निवासी माकड़ो की ढाणी,डीडवाना कुचामन को जयपुर के 200 फीट बाईपास से गिरफ्तार किया गया। जो नागालैंड में फरारी काटने के बाद अजमेर की तरफ जाने की फिराक में जयपुर के 200 फीट बाईपास पर आया हुआ था। यहीं पर आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल रोहिताश्व,प्रभुदयाल और अशोक की विशेष भूमिका रही। दरअसल जुलाई 2025 महीने में अजमेर का प्रॉपर्टी कारोबारी अमित खंडेलवाल अपनी सहकर्मी प्रेरणा के साथ खाटूश्यामजी में दर्शन करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में लामिया से पचार जाने वाली सड़क पर उनकी गाड़ी के आगे एक स्विफ्ट गाड़ी रुकी। उसमें से एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर उतरा और फिर अमित से उसका नाम और एड्रेस पूछकर साथियों के साथ स्विफ्ट गाड़ी में डाल लिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद पुलिस को कारोबारी नागौर-अजमेर बॉर्डर पर मिला। पुलिस ने मामले में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस किडनैप की वारदात को फिरौती की रकम मांगने के लिए अंजाम दिया गया था। करीब तीन गाड़ियों में अजमेर से बदमाश प्रॉपर्टी कारोबारी का किडनैप करने के लिए उसके पीछे लगे हुए थे। जिन्होंने सीकर जिले में किडनैप की वारदात को अंजाम दिया था। मामले से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें.. सीकर से किडनैप अजमेर का प्रॉपर्टी कारोबारी नागौर में मिला:पुलिस की वर्दी में आए थे बदमाश, महिला सहकर्मी के पास से उठा ले गए थे अजमेर के कारोबारी का खाटूश्यामजी में दिनदहाड़े किडनैप:महिला सहकर्मी के साथ दर्शन करने आया था; पुलिस की वर्दी में था एक बदमाश

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *