सीकर के मौसम में बदलाव आया है। नए वेदर डिस्टर्बेंस की वजह से पिछले 2 दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। दिन में हल्की गति से हवाएं चल रही हैं, हालांकि रात की सर्दी में कुछ कमी आई है। उत्तरी हवाओं का दौर कमजोर होने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। दिन में हवाओं की वजह से धूप निकलने के बावजूद सर्दी का हल्का असर बना रहता है। आज सुबह सीकर जिले के पूर्वी दक्षिणी इलाके में बादल छाने से आज न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।अगले 3 दिन तक मौसम स्थिर रहेगा, इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आगामी 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के इर्दगिर्द रहने की संभावना है। सीकर जिले में फिलहाल शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के इर्दगिर्द ही बना रहेगा। अगले 3 दिन बाद तापमान में गिरावट की संभावना है। सुबह और रात की सर्दी का असर भी बढ़ने का अनुमान है। बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दिन में ज्यादातर समय आसमान साफ रहा लेकिन शाम होते-होते ग्रामीण इलाकों में बादलवाही बढ़ गई और आज सुबह से इस कारण सर्द हवाओं का दौर कमजोर हुआ है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले 3 दिन तक तक मौसम ड्राई रहेगा। मौजूदा समय में शेखावाटी एरिया का का सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर जिले में दर्ज किया जा रहा है। अगले 2-3 दिन बाद सीकर इलाके के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले 2 दिन तक सीकर समेत शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के आसपास रह सकता है।


