सीकर में आज न्यूनतम तापमान 1 डिग्री, बर्फ जमी:फसलों पर तिरपाल लगाए, अधिकतन तापमान 22 डिग्री पर आया, 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

सीकर जिले में पिछले 2 दिन से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। एक बार फिर तापमान जमाव बिंदु के करीब है‌। आज सुबह न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट के साथ ही दिन में भी सर्दी महसूस हो रही है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम होने के बाद सर्दी तेज हो गई है। ग्रामीण इलाकों में ठंड से धूजणी छूट रही है। मंगलवार रात से ही सर्द हवसों का क्रम बना हुआ है। बुधवार को दिन में अच्छी धूप खिली। किसान सरसों व गेहूं की फसलों को सर्दी से बचाने के लिए रात में तिरपाल लगा रहे हैं। सीकर में आज प्रदेश‌ का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। पिछके 2 दिनों से सीकर में दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने सीकर जिले में अगले एक सप्ताह शुष्क सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सीकर में तेज सर्दी का ये दौर अगले 48 घंटे जारी रहेगा। 2 दिन बाद फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। वहीं, अब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में एक सप्ताह तक ड्राई सर्दी पड़ेगी। आज सीकर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। 2 दिन सीकर इलाके में तापमान में गिरावट स्थिर रहेगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने पर तापमान में फिर से बदलाव का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *