युवक की चाकू मारकर हत्या, दो मंजिल से फेंका:पीथमपुर में छोटे भाई से हाथापाई की; आरोपी युवक के मकान में किरायेदार था

पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। महू-नीमच मार्ग स्थित वार्ड 7 में बुधवार रात करीब 11 बजे होटल पैराडाइज के पास एक तीन मंजिला मकान में अक्षय (23) पिता बाग सिंग फुलवारे की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अक्षय अपने परिवार के साथ तीन मंजिला मकान में रहता था। उसी के मकान में किराए पर रहने वाले अनिल पिता शांतप्रसाद विश्वकर्मा ने चाकू से अक्षय का गला काटा। हत्या के बाद आरोपी ने शव को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। आरोपी ने छोटे भाई से भी हाथापाई की घटना के समय मृतक का छोटा भाई भी नीचे उतर रहा था। उसने आरोपी को युवक को गैलरी से नीचे फेंकते देखा। जब उसने आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की। घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटनास्थल पर काफी खून फैला हुआ था, जिससे चाकू से किए गए वार की पुष्टि होती है। मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया गया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी युवक के मकान में किरायेदार है पारिवारिक मित्रों के अनुसार, मृतक के परिवार में माता-पिता, दो भाई और दो बहनें हैं। कुछ समय पहले ही उसकी सगाई हुई थी और अप्रैल 2026 में उसकी बहन की शादी होनी थी। युवक एक किराना दुकान चलाता था। परिजनों को अब तक यह समझ नहीं आया है कि आरोपी ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया। आरोपी पिछले छह महीने से मृतक के मकान में किराए पर रह रहा था। ये खबर भी पढ़े… इंदौर में सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर हत्या, युवती पर कमेंट और बातचीत पर विवाद इंदौर के द्वारकापुरी और अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सीमा पर सोमवार देर रात एक सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में एक युवती, उसका प्रेमी और दो अन्य आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक दिन पहले सिगरेट पीने के दौरान हुए विवाद के बाद समझौते के बहाने युवक को बुलाया गया था। पढ़े पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *