सीकर में केबल चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार:ठंड का फायदा उठाकर खेतों से केबल काटकर चुराते थे, एक आरोपी आदतन चोर

सीकर के सदर थाना क्षेत्र में भादवासी गांव के खेत में केबल तार चुराने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 5 जनवरी व 6 जनवरी की दरम्यानी रात एक खेत में केबल तार काटकर चुराने की कोशिश की थी, तभी खेत मालिक ने इन्हें केबल काटते देख लिया था। पुलिस ने खेत मालिक की निशानदेही पर आरोपियों को पकड़ लिया। जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि पीड़ित खेत मालिक ने दोनों आरोपियों को केबल काटते देख लिया था, इसके बाद दोनों फरार हो गए थे। पीड़ित खेत मालिक ने रिपोर्ट दी थी कि 4 जनवरी व 5 जनवरी को उसके खेत से केबल चोरी हुई थी, इसमें वही दोनों आरोपी शामिल थे। सदर थाना इंचार्ज इंद्राज मारोड़िया ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के भादवासी निवासी दिनेश कुमार ने 6 जनवरी को रिपोर्ट दी थी कि 5 व 6 जनवरी की दरमियानी रात 2 जने उसके ट्यूबवैल की केबल काट रहे थे। दिनेश वहां पहुंचा तो दोनों वहां से भाग गए, जो भागे वो दोनों अनिल व छीतरमल थे। इन दोनों ने ही इससे एक रात पहले भी ट्यूबवैल की केबल चुराई होगी। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। सदर थाना इंचार्ज इंद्राज मारोड़िया ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए मुखबिर की सूचनाओं की सहायता ली। पुलिस टीम ने दोनों आरोपी बूंदी जिले के धनेश्वर निवासी छीतरमल‌ यादव और झुंझुनूं जिले के अनिल जाट को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल ली। इनमें से एक आरोपी अनिल जाट पर पहले से चोरी व नकबजनी के 5 मामले दर्ज हैं। आरोपियों को‌ ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *