सीकर में कंवरपुरा रोड स्थित एक टेंट के गोदाम में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में वेल्डिंग का काम करते समय आग लगी थी। जानकारी अनुसार- आग कंवरपुरा रोड स्थित गणेशम मैरिज गार्डन के पास बने गोदाम में लगी। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने गार्डन से उठता धुआं देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने के बाद धुआं उड़ता दिखाई दिया। हालांकि घटना में कोई बड़ी जनहानि तो नहीं हुई लेकिन लाखों का टेंट का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम में फोम के गद्दे, रजाई व अन्य सामान रखा हुआ था जो जलकर राख हो गया।


