सीमेंट फैक्ट्री में डोजर से गिरकर ऑपरेटर की मौत:मुआवजे की मांग पर श्रमिकों का प्रदर्शन, सहमति नहीं बनने से माइंस में काम बंद

सिरोही के पिंडवाड़ा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की माइंस में काम करने वाले ऑपरेटर की डोजर से गिरने के कारण मौत हो गई है। इसके बाद फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में श्रमिक एकत्रित हो गए। वे मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, उसकी पत्नी को 30 हजार रुपए मासिक पेंशन और आर्थिक सहायता की मांग की। विरोध के चलते फैक्ट्री की माइंस सुबह से ही बंद है। जानकारी के अनुसार डोजर ऑपरेटर मोहम्मद अब्दुल गुरुवार शाम को काम कर रहा था। डोजर से गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। इस घटना के बाद शुक्रवार को फैक्ट्री में बड़ी संख्या में श्रमिक एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों की मुख्य मांग मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, उनकी पत्नी को 30 हजार रुपए मासिक पेंशन और आर्थिक सहायता रखी। विरोध के चलते फैक्ट्री की माइंस सुबह से ही बंद है। प्रबंधन के साथ पहले दौर की वार्ता विफल रही है, क्योंकि प्रबंधन ने श्रमिकों की शर्तें नहीं मानीं। पिंडवाड़ा थाना अधिकारी भवानी सिंह के अनुसार उदयपुर में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मामले की आगे की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *