सीकर में तेज हवाओं का जोर, पारा 11 डिग्री उछला:आज न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज, बादलवाही का जोर, आज बारिश का अलर्ट

सीकर समेत शेखावाटी इलाके के मौसम में 4 दिन से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है। सुबह-शाम तेज सर्दी पड़ रही है, लेकिन आज सुबह बादलवाही के‌ कारण न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक तापमान में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा। आज सीकर जिले में बारिश का अलर्ट है। बीती रात से तेज हवाएं चल रही हैं, सोमवार दोपहर से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज सुबह न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया है। सीकर इलाके में पिछले 3 दिन न्यूनतम तापमान लगातार जमाव बिंदु के नीचे माइनस में दर्ज किया जा रहा था। सीकर जिले में सोमवार को बादलों के कारण दिन में धूप भी कमजोर रही, इस वजह से दिन के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। 22 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने के बाद अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने सीकर जिले में अगले एक सप्ताह मौसम में लगातार बदलाव की संभावना जताई है। बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर सोमवार को न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री दर्ज किया गया था। आज सीकर में बारिश का अलर्ट है। अगले 2-3 दिन हवाएं चलेंगी, 31 जनवरी से नया वेदर डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सीकर में सर्दी का ये दौर फिलहाल जारी रहेगा। 3 दिन बाद फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। वहीं, अब शेखावाटी प्रदेश के अन्य इलाकों में 3 दिन तक मौसम ड्राई रहेगा। अगले 2-3 दिन बाद सीकर इलाके में नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। इस कारण शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव की संभावना है।‌ इस सप्ताह के अंत में फिर बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *