स्कूलों में आज और कल होंगे थर्ड टेस्ट:नया सेशन एक अप्रैल से शुरू करने के लिए समय से पहले हो रहे हैं एग्जाम

प्रदेशभर में शिक्षा विभाग से जुड़े सरकारी व प्राइवेट स्कूल में मंगलवार व बुधवार को थर्ड टेस्ट होंगे। इसके लिए पूर्व में ही आदेश जारी किए जा चुके हें। दरअसल, सेशन को एक अप्रैल से शुरू करने के कारण इस बार समय पूर्व ही थर्ड टेस्ट और फाइनल एग्जाम होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने पिछले दिनों जारी आदेश में शिविरा पंचांग में फेरबदल करते हुए थर्ड टेस्ट 27 व 28 जनवरी को आयोजित करने के आदेश दिए थे। इस टेस्ट के लिए पेपर व टाइम टेबल स्कूल अपने स्तर पर ही तय करेंगे। विभाग की ओर से जारी आदेश में स्कूल रिजल्ट भी इस बार तीस मार्च को जारी करने के आदेश दिए गए हैं ताकि एक अप्रैल से नया सेशन शुरू हो सके। पूर्व में स्कूल रिजल्ट 16 मई को घोषित होता था, जिसके बाद छुटि्टयां शुरू हो जाती। इस बार 16 मई तक स्कूलों का संचालन होगा और अगली क्लास की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। संभव है कि शिक्षा विभाग 16 मई तक फर्स्ट टेस्ट भी ले लें, हालांकि इस बारे में अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया है। राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के मुख्य महामंत्री महेंद्र पांडे ने बताया कि थर्ड टेस्ट 27 व 28 जनवरी को होने से क्लास 10 एवं 12 में स्कूल से भेजे जाने वाले इंटरनल मार्क्स में सुविधा रहेगी। स्कूल से भेजे जाने वाले बीस मार्क्स का आधार अर्द्धवार्षिक एग्जाम के साथ फर्स्ट, सेकंड व थर्ड टेस्ट होते हैं। प्राइवेट स्कूलों में नहीं प्रदेश के सरकारी स्कूल तो शिक्षा विभाग के आदेश की पालना करते हैं लेकिन प्राइवेट स्कूलों में थर्ड टेस्ट की डेट्स अलग हैं। कुछ स्कूलों को छोड़ दें तो अधिकांश में थर्ड टेस्ट फरवरी में ही होंगे। हालांकि बोर्ड परीक्षा के लिए प्री बोर्ड एग्जाम प्राइवेट स्कूल में चल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *