सीकर में प्लास्टिक फ्री एनवाॅयरमेंट अभियान व मिशन लाइफ की थीम पर जागरूकता अभियान के तहत स्टेट पाॅल्यूशन कंट्रोल मंडल रीजनल ऑफिस तथा नगर परिषद की संयुक्त टीम ने शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक व सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशन में सीकर में जयपुर रोड स्थित विभिन्न गोदामों व दुकानों पर जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान में 1770 किलोग्राम बैन प्लास्टिक बैग और सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। संयुक्त टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध 33,000 रूपए का जुर्माना लगाया है। पाॅल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की रीजनल ऑफिसर सविता ने बताया कि शहर में बैन प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक के यूज, स्टोरेज तथा डिस्ट्रीब्यूशन पर प्रभावी रोक लगाना तथा आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही प्लास्टिक फ्री सीकर व मिशन लाइफ का मुख्य उद्देश्य है। आमजन से अपील है कि पॉलीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें तथा कपड़े या अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का प्रयोग करें। अभियान में राजस्व अधिकारी प्रमोद सोनी, प्रवर्तन दस्ता सहायक कर्मचारी सुरेश निठारवाल, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता ओजस्व कड़वासरा, सूचना सहायक कुलदीप सिंह खीचड़ समेत पाॅल्यूशन कंट्रोल रीजनल मंडल व नगर परिषद के अन्य कार्मिक शामिल रहे।


