सीकर में फिर शीतलहर का असर:आज पारा 3 डिग्री से नीचे,मौसम ड्राई रहने पर जमाव बिंदु पर जा सकता है पारा

प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद मौसम ड्राई होने पर एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ चुका है। सीकर में एक बार फिर शीतलहर चलने से कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। आज न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री से नीचे आ चुका है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने के आसार हैं। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले बुधवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था। 2 दिन से मौसम साफ है लेकिन सर्दी का असर दोपहर के समय भी रहता है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की माने तो प्रदेश में 11 फरवरी तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। इस दौरान ज्यादातर समय मौसम साफ रहेगा। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। वही शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं पर न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने के साथ शीतलहर दर्ज होने की संभावना है। केंद्र के द्वारा सीकर में आज शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *