सीकर में बारिश और ओले गिरने की संभावना:आज दूसरे दिन भी छाया कोहरा, अब 2 दिन ड्राई रहेगा मौसम

सीकर में शीतलहर का असर कम होने के बाद आज लगातार दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। सुबह 9 बजे बाद भी सीकर जिले में कई क्षेत्रों में कोहरा छाया हुआ है। आज न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। 27 दिसंबर से सीकर में बारिश होने के आसार हैं। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को भी जिले में कोहरा छाया हुआ था। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक- सीकर में आज कोहरा रहने का अलर्ट है। अब 25 और 26 दिसंबर को सीकर में मौसम ड्राई रहेगा। इस दौरान आसमान भी साफ रहेगा। 27 से प्रदेश के मौसम में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के चलते प्रदेश में बारिश की गतिविधियां शुरू होगी। शेखावाटी क्षेत्र में भी उस दौरान बारिश की गतिविधि होने की प्रबल संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा 27 दिसंबर को सीकर में बारिश होने के साथ ही ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। केंद्र के द्वारा इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *