सीकर में हनुमान चालीसा के सवा लाख पाठ होंगे:511 पंडित कर रहे हैं संगीतमय पाठ, शेखावाटी में पहली बार आयोजन

शेखावाटी में पहली बार सीकर के बोलता बालाजी धाम में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ महायज्ञ का आज शुभारंभ हुआ। महायज्ञ में 511 पंडित एक साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर रहे हैं। महायज्ञ में 511 यजमान पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हवामहल विधायक व हाथोज धाम महंत बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि हनुमान चालीसा संपूर्ण और सिद्ध पाठ है, जिसके नियमित स्मरण से मनुष्य के समस्त कष्ट, भय और बाधाएं दूर होती हैं। यह पाठ “संकट कटे, मिटे सब पीरा” का साक्षात अनुभव करवाता है तथा अष्ट सिद्धि-नव निधि प्रदान कर मानव मात्र के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। आयोजन समिति के सुशील माटोलिया व अमित चिरानिया ने बताया कि महंत सुनील तिवाड़ी के मार्गदर्शन में, पं. अश्विनी मिश्रा और पं. मधुसूदन आसोपा के सानिध्य में विधि-विधान से महायज्ञ का संचालन किया जा रहा है। 25 जनवरी को सुबह पूजन और पाठ की पूर्णाहुति के बाद शाम सवा 5 बजे 1100 दीपकों से महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद महाप्रसाद भंडारा और भजन कार्यक्रम होंगे। इसमें सतपाल दास महाराज, ओमनाथ महाराज बऊधाम, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, पूर्व विधायक रतन जलधारी, निवर्तमान सभापति जीवण खां, महेश भिंडा, अनुभव जैन, नरेश सिंधी, रतन अग्रवाल, दयाल सिंह शेखावत, मुकेश खड़ोलिया, प्रकाश सिंधी, महेंद्र तोदी, संजय कुमावत, संजीव केजरीवाल, पन्नालाल सारडा, कांताप्रसाद मोर सहित अनेक संत-महंत, जनप्रतिनिधि व भामाशाह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *