सीकर में 3 दिन बारिश का अलर्ट:आज कोहरे के चलते विजिबिलिटी 30 मीटर से कम,कल ओले गिरने की भी संभावना

सीकर में आज फतेहपुर सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इस कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी 30 मीटर से कम रही। अभी 3 दिन सीकर में बारिश होने की भी संभावना है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.5 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। आपको बता दें कि जिले में सुबह और रात के समय तो सर्दी का असर बना हुआ है। वहीं दोपहर में भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहने पर सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आज से 28 दिसंबर तक सीकर में बारिश होने का अनुमान है। कल 27 दिसंबर को सीकर में बारिश होने के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। केंद्र के द्वारा ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 29 दिसंबर से एक बार फिर घना कोहरा छाने के आसार हैं। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल दो दिन प्रदेश में घना कोहरा छाने की भी संभावना है। इस दौरान शेखावाटी इलाके में बारिश होने के साथ ओले गिरने की भी संभावना रहेगी। इसके बाद मौसम साफ रहने के साथ ही सर्दी का असर भी बढ़ने लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *