3 शातिर बदमाश पकड़े, 10 बाइक बरामद:वारदात के फिराक में चोरी की गाड़ी पर घूम रहे थे, बेचने के लिए एक जगह रख रखे थे चोरी के वाहन

शहर की जवाहरनगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक व एक स्कूटी बरामद की है। सभी बदमाश बूंदी जिले के नमाना थाना क्षेत्र के रहने वाले है। तीनों 20 साल से कम उम्र के है। जवाहर नगर थाना सीआई हरिनारायण शर्मा ने बताया कि 18 दिसंबर को ईटोस रेस्टोरेंट तलवंडी इलाके एल बाइक चोरी हुई थी। फरियादी ने 24 दिसंबर को इसकी शिकायत दी थी। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने संदिग्ध व आदतन अपराधियों पर नजर रखी। सीसीटीवी फुटेज चेक किए। 24 दिसंबर को जवाहर नगर पेट्रोल के सामने बूंदी नम्बर की बाइक पर घूमते हुए संदिग्ध नजर आए। पूछताछ में अपना नाम पता राहुल सिंह (19),विक्रम सिंह (19) डोला की झोपड़ियां व सलवेंद्र सिंह (19) कोटखेड़ा थाना नमाना जिला बूंदी होना बताया। गाड़ी की डिटेल चेक की तो चोरी की निकली। जिसके बाद आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की। बदमाशों की निशानदेही 9 बाइक व 1 स्कूटी चोरी बरामद की। जो इन्होंने ने कोटा में एक जगह पर बेचने के लिए रख रखी थी। आरोपियों से चोरी की वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *