सीकर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र अपनी मां को दोस्त की कॉपी देने का कहकर घर से निकला था। मामला सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी रिपोर्ट में छात्र के परिजनों ने बताया- उनका लड़का सीकर के एक प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट में नीट की तैयारी करता है। लड़का 9 जनवरी को दोपहर 2:20 बजे अपनी मां को दोस्त की कॉपी देने का कहकर फ्लैट से निकाला था लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने लड़के की काफी जगह तलाश की और दोस्तों, रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन लड़के का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। लड़के अपना मोबाइल भी साथ लेकर गया था। उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई बीरबल सिंह कर रहे हैं।


