पाली में धरना 12वें दिन भी जारी:बोले- पाली को संभाग बनाने का निर्णय यथावत नहीं रखा तो करेंगे बंद का आह्वान

पाली संभाग बचाओ आंदोलन संघर्ष समिति पाली के तत्वावधान में शनिवार 12वें दिन भी पाली कोर्ट परिसर के बाहर धरना जारी रहा। समिति अध्यक्ष मगराज सोनी ने कहा कि पिछले 12 दिन से धरना जारी है। लेकिन सरकार या स्थानीय प्रशासन द्वारा किसी तरह का आश्वासन नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक पाली को संभाग यथावत बनाए रखने का निर्णय सरकार नहीं लेती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश दवेरा, एडवोकेट गौरव चौहान, आमिन खान, राजूदास, राजेन्द्र शर्मा, लालाराम, प्रवीण गर्ग, सलीम खान, अशोक चावला, वीरमराम मीणा, विरेंद्र, सद्दाम काजी, इस्माइलुद्दीन मोयल कई अधिवक्ता और शहरवासी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान पाली को संभाग यथावत रखने की मांग को लेकर पाली बंद करवाने और महापड़ाव आयोजित करने को लेकर भी चर्चा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *