दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों को लेकर टाटानगर होकर चलने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने मई और जून में रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। रेलवे ने एक आधिकारिक सूचना जारी कर यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें
हावड़ा-टीटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस (12871) टाटानगर तक चलेगी। वहीं, कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस (12862) राउरकेला तक चलेगी। 21, 24, 28, 31 मई, 4, 7, 11, 14, 18, 21,25 और 28 जून को दोनों ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट रहेंगी। डायवर्ट की गई ट्रेनें
पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 20, 27 मई, 3, 10, 17, 24 जून को, ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस 22, 29 मई, 1, 8, 15, 22, 29 जून को और साउथ बिहार एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी।


